Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

कलंकित करने वाली खबर , पिता ने साढ़े तीन महीने की बेटी से की दरिंदगी राजस्थान के चितौड़गढ़ की घटना, दर्द से बिलख रही थी मासूम बच्ची

Rajasthan News : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। जहां साढ़े 3 महीने की बच्ची से उसके पिता द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। मासूम की चीख सुनकर जब दादी छत पर पहुंची तो वह खून से लहूलुहान हालत में बिलख रही थी। हैरानी की बात यह है कि बच्ची के साथ दरिदंगी करने वाला कोई और नहीं पिता है। पत्नी ने दरिंदे पति के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

आरोप है कि 7 सितंबर (रविवार) की देर रात मां छत पर थी। इसी दौरान पिता ने बच्ची के साथ दरिंदगी की। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां दौड़कर नीचे आई तो मासूम खून से लथपथ थी। दूसरे कमरे में मौजूद बच्ची के दादा-दादी की मदद से बच्ची को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।

पड़ोसियों ने बताया कि रविवार देर रात बच्ची की मां रोती हुई आई। बताया-उसकी बच्ची के साथ उसी के पिता ने गलत काम किया है।

पुलिस बोली- मां की शिकायत पर पॉक्सो में मामला दर्ज SSP मुकेश सांखला ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने बेटी के साथ गलत काम किया है। FSL टीम ने मौके से सबूत जुटाए। मामले में अभी तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा है। मां की रिपोर्ट पर पॉक्सो में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।