Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

धौलपुर पुलिस ने ‘ए’ श्रेणी की नाकाबन्दी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहनता से की गई चैकिंग

धौलपुर पुलिस ने ‘ए’ श्रेणी की नाकाबन्दी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहनता से की गई चैकिंग
धौलपुर पुलिस ने ‘ए’ श्रेणी की नाकाबन्दी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहनता से की गई चैकिंग

नाकाबंदी के दौरान जिले भर में करीब 900 वाहनों को किया गया चैक, नाकाबंदी के दौरान 169 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्रवाई
दैनिक सम्राट संवाददाता
धौलपुर
। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में वृत्ताधिकारियो ने थानों की नाकाबन्दी का किया निरीक्षण।जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में आगामी त्यौहारों एवं जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को और अधिक मजबूत करने एवं अपराधियों एवं आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए ८ अप्रैल को सुबह 3 बजे से सुबह 6 तक जिलें में ए श्रेणी की प्रभावी नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन चैकिंग कर नियमानुसार कार्यवाही कराई गई है। वैभव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर व कमल कुमार जांगिड़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ मुख्यालय बाड़ी के निर्देशन में समस्त वृताधिकारीगण जिला धौलपुर व समस्त थानाधिकारीगणो के नेतृत्व में जिले में ए श्रेणी की नाकाबंदी कर प्रभावी एवं सुनियोजित कार्यवाही की गई। नाकाबंदी के दौरान सभी संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी ली गई।
इस दौरान जिले भर में 359 दुपहिया व 522 चौपहिया वाहनों सहित कुल 881 वाहनों को चैक किया गया, वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच की गई एवं सवार व्यक्तियों की पहचान का सत्यापन किया गया। जिले भर में की गई नाकाबंदी के दौरान जो वाहन एमवी एक्ट का उल्लंघन कर रहे थे उनके विरुद्ध प्रत्यावर्तन की कार्रवाई की गई है। नाकाबंदी के दौरान 29 बिना हेलमेट वाहन चलाने वालो के खिलाफ, 81 बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालो के खिलाफ, 1 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले के खिलाफ, 14 बिना नंबर प्लेट पाये जाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध, 5 काली फिल्म के शीशे पाये जाने वाले वाहनों के विरुद्ध एवं 39 अन्य एमवी एक्ट की कार्रवाई सहित कुल 169 प्रत्यावर्तन की कार्रवाई की गई है। 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ मुख्यालय बाड़ी कमल कुमार जांगिड़ के सुपरविजन में जिले के वृताधिकारी गणों द्वारा अपने अपने इलाकों में पुलिस थानों द्वारा की जा रही नाकाबंदी का औचक निरीक्षण किया गया। नाकाबंदी के दौरान राजकॉप ऐप के माध्यम से वाहनों के पंजीकरण व स्वामित्व की त्वरित पुष्टि की गई। किसी भी बीमार, महिला अथवा वरिष्ठ नागरिक को अनावश्यक असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया है कि जिले में आमजन की सुरक्षा एवं अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैदी से जुटी हुई है।