Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

Commonwealth Games: भारत को 20 साल बाद मिली कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, 2030 में अहमदाबाद करेगा होस्ट , पीएम मोदी ने दी बधाई

Commonwealth Games: भारत को 20 साल बाद मिली कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, 2030 में अहमदाबाद करेगा होस्ट , पीएम मोदी ने दी बधाई
Commonwealth Games: भारत को 20 साल बाद मिली कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, 2030 में अहमदाबाद करेगा होस्ट , पीएम मोदी ने दी बधाई

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी के अधिकार मिल गए हैं। बुधवार को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव बोर्ड की बैठक के बाद अहमदाबाद को होस्ट सिटी घोषित किया गया। भारत 20 साल के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। इससे पहले 2010 में नई दिल्ली इन गेम्स का आयोजन किया गया था। तब भारतीय खिलाड़ियों ने 38 गोल्ड समेत 101 मेडल जीते थे।


गौरतलब हो कि अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के आयोजन के लिए तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी हैं। यहां खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की तैयारी जोर-शोर पर है। मुख्य वेन्यू के तौर पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम, नारणपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, और सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एंक्लेव को प्रस्तावित किया गया है।


ओलंपिक दावेदारी होगी मजबूत
बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किसी भी देश के लिए सिर्फ खेल आयोजन नहीं, बल्कि उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि, विकास क्षमता, इन्फ्रास्ट्रक्चर और विजन का भी प्रतीक माना जाता है। अब तक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, कनाडा और न्यूजीलैंड सहित कुल 9 देश इसकी मेजबानी कर चुके हैं। भारत को दूसरी बार मेजबानी करने के अधिकार मिले हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलने से ओलंपिक गेम्स 2036 की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी मजबूत होगी। भारत 2036 के ओलंपिक गेम्स की मेजबानी की तैयारी भी कर रहा है। PM नरेंद्र मोदी ने लाल किले की से इसका एलान भी किया था। पिछले साल नवंबर में भारत ने ओलंपिक गेम्स-2036 की मेजबानी हासिल करने के लिए दावेदारी पेश की थी।

भारत की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने भी खुशी जताते हुए कहा कि भारतवासी 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना के साथ दुनिया का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "2030 के सेन्टेनरी कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का अधिकार भारत को मिलने पर अत्यंत खुशी है. भारत के लोगों और हमारे खेल स्पोर्टिंग इकोसिस्टम को हार्दिक बधाई. यह हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता और खेल भावना की शक्ति है, जिसने भारत को वैश्विक खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है. 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना के साथ, हम इन ऐतिहासिक खेलों को अद्भुत उत्साह के साथ मनाने के लिए उत्सुक हैं. हम दुनिया का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं."