Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
2 जून 2026
Epaper

पीएम के नेतृत्व में राजस्थान नई ऊंचाइयों को छूने की ओर अग्रसर: सीएम भजनलाल

पीएम के नेतृत्व में राजस्थान नई ऊंचाइयों को छूने की ओर अग्रसर: सीएम भजनलाल
पीएम के नेतृत्व में राजस्थान नई ऊंचाइयों को छूने की ओर अग्रसर: सीएम भजनलाल

मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट: विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा 
ैदैनिक सम्राट संवाददाता
नई दिल्ली/जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा, महिला, किसान एवं अंत्योदय के प्रति प्रधानमंत्री का समर्पण तथा विकसित भारत ञ्च2047 के निर्माण के लिए उनका विजन और दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। वहीं, राजस्थान के लिए प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह, आत्मीय जुड़ाव तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणा का स्रोत है। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान आधारभूत संरचना, निवेश, जल प्रबंधन, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से अग्रसर है। उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग विकसित राजस्थान के संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करता है। सीएम भजनलाल की पीएम मोदी से तीन महीने में यह तीसरी मुलाकात हैं। इससे पहले सीएम ने 25 मार्च को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। वहीं, उससे करीब एक माह पहले 28 फरवरी को पीएम मोदी अजमेर दौरे पर आए थे। उस समय भी सीएम की पीएम से मुलाकात हुई थी।
एक-दो दिन में राज्यसभा प्रत्याशियों की घोषणा
सीएम भजनलाल शर्मा की सोमवार को पीएम मोदी से मुलाकात इस मायने में भी खास हो जाती है कि आने वाले एक-दो दिनों में पार्टी राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। ऐसे में संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर भी पीएम मोदी ने सीएम भजनलाल शर्मा से फीडबैक लिया होगा।
प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव है। संख्या के गणित के हिसाब से पार्टी दो सीटों पर जीत सकती है। एक सीट पर केन्द्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को फिर से रिपीट किया जा सकता है। वहीं, दूसरी सीट पर राजेन्द्र राठौड़, सतीश पूनिया, अलका गुर्जर में से किसी एक को टिकट मिलने की संभावना है। हालांकि उद्योगपति नरसी कुलहरी का नाम भी चर्चाओं में बना हुआ है।
सीएम ने कहा-पीएम का विजन प्रेरणादायी
सोमवार को हुई मुलाकात में सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी को कृष्ण लीला पर आधारित पिछवाई भेंट की। मुलाकात को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- युवा, महिला, किसान और अंत्योदय के प्रति प्रधानमंत्री का समर्पण और विकसित भारतञ्च2047 के निर्माण के लिए उनका विजन और दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। वहीं, राजस्थान के लिए प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह, आत्मीय जुड़ाव तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान आधारभूत संरचना, निवेश, जल प्रबंधन, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से अग्रसर है। उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग विकसित राजस्थान के संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करता है।