पटना। सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम होंगे। उन्हें पहले बीजेपी फिर एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। सम्राट राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मिलकर उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। आज लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।
विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक में नीतीश सम्राट के प्रस्तावक बने। नीतीश ने उन्हें माला पहनाई। विधायकों से ताली बजवाई। सम्राट ने भी पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने कहा, मैंने नीतीश जी से राजनीति सीखी है। उनके साथ मैंने काम किया है। उनके समृद्ध बिहार को और आगे ले जाना है।
मंगलवार को नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा।
इस्तीफे के बाद उन्होंने ङ्ग पर लिखा- ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।’ इधर, 5 देशरत्न मार्ग स्थित सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर लगी नेम प्लेट पर उपमुख्यमंत्री का पद छिपा दिया गया है।
राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश, शपथ आज, भाजपा के सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री
राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश, शपथ आज, भाजपा के सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री