सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में सुबह 11 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बिहार की नई सरकार में जदयू से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ली। दोनों को डिप्टी CM बनाया गया है। नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में मौजूद थे। बिहार में अभी मंत्रिमंडल का ऐलान नहीं किया गया है।
सम्राट चौधरी के पास गृह समेत 29 विभाग रहेंगे। विजय चौधरी को 10 और बिजेंद्र यादव को 8 विभाग मिले हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यही विभाग बाकी मंत्रियों में बंटेंगे। तब तक तीनों मंत्री ही इनकी जिम्मेदारी संभालेंगे।
देर शाम सम्राट चौधरी से मिलने के लिए पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, बीजेपी और जदयू के कई नेता मिलने पहुंचे।
मुख्यमंत्री के पिता शकुनी चौधरी ने कहा, 'कभी-कभी ईश्वर की कृपा होती है। हमने कई पार्टियों के लिए पूरी लड़ाई लड़ी, लेकिन सफलता नहीं मिली। आज अमित शाह, नरेंद्र मोदी और नीतीश की कृपा से सम्राट आगे बढ़ गया। मेहनत रंग लाती है जो मेहनत करेगा वही आगे बढ़ेगा।’
शपथ के पहले और बाद की 7 तस्वीरें…

बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे विजय सिन्हा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करने के लिए जदयू और बीजेपी के कई विधायक उनके आवास पहुंचे हैं।

शपथ से पहले सम्राट चौधरी ने सुबह पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा की।

शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को हाथ जोड़कर प्रणाम किया।

सम्राट ने नीतीश के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया।

शपथ लेने के बाद राज्यपाल सैयद अता हसनैन से हाथ मिलाते हुए सम्राट चौधरी।

विभागीय बंटवारे के बाद सीएम सम्राट चौधरी एक अण्णे मार्ग पहुंचकर नीतीश कुमार से मुलाकात की।
शपथ से पहले हनुमान मंदिर पहुंचे सम्राट सम्राट चौधरी ने सुबह पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा की थी। शपथ से पहले ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सरकार में बदलाव सोमवार को नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद हुआ। वे अब राज्यसभा सदस्य हैं। वे 20 साल बिहार के CM रहे।