दूसरे फेज के लिए BCCI ने जारी किया शेड्यूल, अब तक कुल 70 मैचों के शेड्यूल का एलान
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। इससे पहले बोर्ड ने 12 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी किया था, जिसमें 20 मुकाबले खेले जाने थे। अब आगे के मैचों के लिए कार्यक्रम सामने आया है, जिसमें 50 मैच शामिल हैं। दूसरे चरण की शुरूआत 13 अप्रैल से होगी, जो 12 शहरों में खेले जाएंगे।
बीसीसीआई ने अब तक कुल 70 मैचों के शेड्यूल का एलान किया है। हालांकि, प्लेऑफ के मैचों का कार्यक्रम अब तक सामने नहीं आया है। दूसरे चरण में मुकाबले बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे।
IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल
आईपीएल 2026 की शुरूआत 28 मार्च से होने वाली है, जिसके पहले फेज के लिए बोर्ड ने शेड्यूल का एलान कर दिया था। अब दूसरे चरण के कार्यक्रम का एलान किया गया है। हालांकि, प्लेऑफ के मुकाबलों के लिए अब तक कार्यक्रम सामने नहीं आया है। दूसरे चरण में कुल 8 डबल हेडर मुकाबले होंगे, जहां फैंस को क्रिकेट का डबल डोज मिलने वाला है। दूसरे फेज की शुरूआत 13 अप्रैल से होगी और आखिरी मुकाबला 24 मई को खेला जाएगा। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने होंगी।
तीन टीमों के दो घरेलू मैदान
आईपीएल में इस तीन टीमों के दो-दो घरेलू मैदान हैं, जहां पर वे मुकाबला खेलेंगी। इसमें पंजाब किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की टीम शामिल है। पंजाब अपने मुकाबले न्यू चंडी गढ़ के अलावा धर्मशाला में खेलेगी। धर्मशाला में उनके 3 मैच होने वाले हैं। राजस्थान की टीम जयपुर में चार मैच खेलेगी। तो नहीं बेंगलुरु की टीम चिन्नास्वीमें में तीन, जबकि रायपुर में 2 मुकाबले खेलेगी।
यहां पर देखें IPL 2026 के दूसरे फेज का पूरा शेड्यूल-
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - 28 मार्च 2026, शनिवार, बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे
- मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - 29 मार्च 2026, रविवार, मुंबई, शाम 7:30 बजे
- राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - 30 मार्च 2026, सोम, गुवाहाटी, शाम 7:30 बजे
- पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स - 31 मार्च 2026, मंगलवार, न्यू चंडीगढ़, शाम 7:30 बजे
- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - 01 अप्रैल 2026, बुधवार, लखनऊ, शाम 7:30 बजे
- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - 2 अप्रैल 2026, गुरुवार, कोलकाता, शाम 7:30 बजे
- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स - 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार, चेन्नई, शाम 7:30 बजे
- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस - 04 अप्रैल 2026, शनिवार, दिल्ली, दोपहर 3:30 बजे
- गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - 04 अप्रैल 2026, शनिवार, अहमदाबाद, शाम 7:30 बजे
- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - 05 अप्रैल 2026, रविवार, हैदराबाद, अपराह्न 3:30 बजे
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - 05 अप्रैल 2026, रविवार, बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे
- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स - 06 अप्रैल 2026, सोमवार, कोलकाता, शाम 7:30 बजे
- राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस - 7 अप्रैल 2026, मंगलवार, गुवाहाटी, शाम 7:30 बजे
- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स - 8 अप्रैल 2026, बुधवार, दिल्ली, शाम 7:30 बजे
- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - 9 अप्रैल 2026, गुरुवार, कोलकाता, शाम 7:30 बजे
- राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार, गुवाहाटी, शाम 7:30 बजे
- पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - 11 अप्रैल 2026, शनिवार, न्यू चंडीगढ़, दोपहर 3:30 बजे
- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - 11 अप्रैल 2026, शनिवार, चेन्नई, शाम 7:30 बजे
- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स - 12 अप्रैल 2026, रविवार, लखनऊ, दोपहर 3:30 बजे
- मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 12 अप्रैल 2026, रविवार, मुंबई, शाम 7:30 बजे
- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स - 13 अप्रैल 2026, सोमवार, हैदराबाद, शाम 7:30 बजे
- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - 14 अप्रैल 2026, मंगलवार, चेन्नई, शाम 7:30 बजे
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - 15 अप्रैल 2026, बुधवार, बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे
- मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स - 16 अप्रैल 2026, गुरुवार, मुंबई, शाम 7:30 बजे
- गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार, अहमदाबाद, शाम 7:30 बजे
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स - 18 अप्रैल 2026, शनिवार, बेंगलुरु, दोपहर 3:30 बजे
- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - 18 अप्रैल 2026, शनिवार, हैदराबाद, शाम 7:30 बजे
- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - 19 अप्रैल 2026, रविवार, कोलकाता, दोपहर 3:30 बजे
- पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - 19 अप्रैल 2026, रविवार, न्यू चंडीगढ़, शाम 7:30 बजे
- गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस - 20 अप्रैल 2026, सोमवार, अहमदाबाद, शाम 7:30 बजे
- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स - 21 अप्रैल 2026, मंगलवार, हैदराबाद, शाम 7:30 बजे
- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - 22 अप्रैल 2026, बुधवार, लखनऊ, शाम 7:30 बजे
- मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - 23 अप्रैल 2026, गुरुवार, मुंबई, शाम 7:30 बजे
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटन्स - 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार, बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे
- दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स - 25 अप्रैल 2026, शनिवार, दिल्ली, दोपहर 3:30 बजे
- राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - 25 अप्रैल 2026, शनिवार, जयपुर, शाम 7:30 बजे
- गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - 26 अप्रैल 2026, रविवार, अहमदाबाद, दोपहर 3:30 बजे
- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - 26 अप्रैल 2026, रविवार, लखनऊ, शाम 7:30 बजे
- दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 27 अप्रैल 2026, सोमवार, दिल्ली, शाम 7:30 बजे
- पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - 28 अप्रैल 2026, मंगलवार, न्यू चंडीगढ़, शाम 7:30 बजे
- मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - 29 अप्रैल 2026, बुधवार, मुंबई, शाम 7:30 बजे
- गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 30 अप्रैल 2026, गुरुवार, अहमदाबाद, शाम 7:30 बजे
- राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - 1 मई 2026, शुक्रवार, जयपुर, शाम 7:30 बजे
- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - 2 मई 2026, शनिवार, चेन्नई, शाम 7:30 बजे
- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - 3 मई 2026, रविवार, हैदराबाद, दोपहर 3:30 बजे
- गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स - 3 मई 2026, रविवार, अहमदाबाद, शाम 7:30 बजे
- मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - 4 मई 2026, सोमवार, मुंबई, शाम 7:30 बजे
- दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - 5 मई 2026, मंगलवार, दिल्ली, शाम 7:30 बजे
- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स - 06 मई 2026, बुधवार, हैदराबाद, शाम 7:30 बजे
- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 7 मई 2026, गुरुवार, लखनऊ, शाम 7:30 बजे
- दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - 8 मई 2026, शुक्रवार, दिल्ली, शाम 7:30 बजे
- राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स - 9 मई 2026, शनिवार, जयपुर, शाम 7:30 बजे
- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - 10 मई 2026, रविवार, चेन्नई, दोपहर 3:30 बजे
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस - 10 मई 2026, रविवार, रायपुर, शाम 7:30 बजे
- पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - 11 मई 2026, सोमवार, धर्मशाला, शाम 7:30 बजे
- गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - 12 मई 2026, मंगलवार, अहमदाबाद, शाम 7:30 बजे
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - 13 मई 2026, बुधवार, रायपुर, शाम 7:30 बजे
- पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - 14 मई 2026, गुरुवार, धर्मशाला, शाम 7:30 बजे
- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - 15 मई 2026, शुक्रवार, लखनऊ, शाम 7:30 बजे
- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स - 16 मई 2026, शनिवार, कोलकाता, शाम 7:30 बजे
- पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 17 मई 2026, रविवार, धर्मशाला, दोपहर 3:30 बजे
- दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - 17 मई 2026, रविवार, दिल्ली, शाम 7:30 बजे
- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - 18 मई 2026, सोमवार, चेन्नई, शाम 7:30 बजे
- राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - 19 मई 2026, मंगलवार, जयपुर, शाम 7:30 बजे
- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस - 20 मई 2026, बुधवार, कोलकाता, शाम 7:30 बजे
- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स - 21 मई 2026, गुरुवार, चेन्नई, शाम 7:30 बजे
- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 22 मई 2026, शुक्रवार, हैदराबाद, शाम 7:30 बजे
- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स - 23 मई 2026, शनिवार, लखनऊ, शाम 7:30 बजे
- मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - 24 मई 2026, रविवार, मुंबई, दोपहर 3:30 बजे
- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - 24 मई 2026, रविवार, कोलकाता, शाम 7:30 बजे
कब होगा प्लेऑफ के मैचों के शेड्यूल का एलान?
प्लेऑफ के मैचों के लिए अब कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। बीसीसीआई ने जारी अपनी प्रेस रिलीज में बताया है कि इसके लिए घोषणा बाद में की जाएगी। अब तक जारी दोनों चरण के शेड्यूल में कुल 70 मुकाबले खेले जाएंगे। दूसरे फेज में 8 डबर हेडर, जबकि पहले में कुल 4 डबल हेडर होने हैं। यानी फैंस को इस सीजन कुल 12 डबर हेडर देखने को मिलने वाले हैं।