Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

जाट समाज के तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी ने नवनिर्वाचित जीएसएस अध्यक्ष का किया स्वागत

जाट समाज के तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी ने नवनिर्वाचित जीएसएस अध्यक्ष का किया स्वागत
जाट समाज के तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी ने नवनिर्वाचित जीएसएस अध्यक्ष का किया स्वागत

दैनिक सम्राट संवाददाता
देवगांव (अमित नाटाणी)।
ग्राम पंचायत पालावाला जाटान में नव निर्वाचित अध्यक्ष बाबूलाल सुसावत का जाट समाज के तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी ने स्वागत सम्मान किया।वही सामाजिक युवा संगठन बस्सी द्वारा भी निर्वाचित अध्यक्ष का सम्मान किया गया सत्यनारायण चौधरी ने बताया की पिछले कई वर्षों बाद पालावाला जाटान में ग्रामीणों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया है जिससे खुशी का माहौल है।
पिछली सरकार द्वारा किये गए परिसीमन में ग्राम पंचायत पालावाला जाटान को बस्सी पंचायत समिति से हटाकर नवसृजित पंचायत समिति में जोड़ दिया गया था जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने अकटुम्बर 2020 से लगातार सभी तरह के चुनावों का लगातार बहिष्कार किया था। अब नई सरकार बनने के बाद पालावाला जाटान को पुन: बस्सी में जोडऩे का बाद ग्रामीणों ने अब चुनाव में भागीदारी ली है और ग्राम सेवा सहकारी समिति का चुनाव शांति पूर्ण संपन्न किया। काफी लंबे अरसे के बाद चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने पर जीएसएस के चुने हुए निर्वाचित अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व बोर्ड के सदस्यों का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है।