Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

टेंडर अटका, कचरा उठान ठप, गलियों-मोहल्लों में फैल रही गंदगी

टेंडर अटका, कचरा उठान ठप, गलियों-मोहल्लों में फैल रही गंदगी
टेंडर अटका, कचरा उठान ठप, गलियों-मोहल्लों में फैल रही गंदगी

नालियां जाम, सडक़ें गंदगी से पटी, सफाई व्यवस्था चरमराई
दैनिक सम्राट संवाददाता
देवगांव (अमित नाटाणी)।
जहा एक ओर केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाये जाते है वही दूसरी ओर देवगांव ग्राम पंचायत में स्वच्छता का हाल बेहाल है। कस्बे में ग्राम पंचायत का कचरा उठान के लिए नया टेंडर अब तक अलॉट नहीं हो पाया है। इस कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह लडख़ड़ा गई है। हालात यह हैं कि सडक़ों, गलियों, बाजारों में कूड़े के ढेर नजर आने लगे हैं जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वही गली मोहल्लों की नालियो की पिछले एक महीने से सफाई नही होने से नालियों में गंदे पानी व कीचड़ भरा हुआ है जिससे मच्छरों का प्रकोप बढऩे की आशंका है।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी कचरा उठाने वाली गाड़ी कभी तीन दिन में आती थी तो कभी सात दिन में आती थी अब नए वित्तीय वर्ष में तो केवल एक बार कचरा उठाने वाली गाड़ी आयी है जो भी कई जगह कचरे के ढेर छोड़ गयी।ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम पंचायत प्रशासन को जल्द से जल्द टेंडर कर सफाई व्यवस्था को सुचारू करना चाहिए।
देवगांव ग्राम विकास अधिकारी अनिल मीणा ने बताया कि पहले वाले संवेदक का टेंडर 31 मार्च को पूरा हो गया था अब नए वित्तीय वर्ष का टेंडर नही हुआ जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर सफाई व्यवस्था को सुचारू कर दिया जाएगा।