Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
21 मई 2026
Epaper

बांग्लादेश ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ, दूसरा टेस्ट 78 रन से हराया, पाकिस्तान को किया 2-0 से क्लिन स्विप

बांग्लादेश ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ, दूसरा टेस्ट 78 रन से हराया, पाकिस्तान को किया 2-0 से क्लिन स्विप
बांग्लादेश ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ, दूसरा टेस्ट 78 रन से हराया, पाकिस्तान को किया 2-0 से क्लिन स्विप

पाकिस्तान को बांग्लादेश दौरे में 2-0 की हार झेलनी पड़ी। बांग्लादेश ने बुधवार को सिलहट टेस्ट में उसे 78 रन से हराया। पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश के खिलाफ लगातार दूसरी सीरीज में क्लीन स्वीप हुई है। उसे 2024 में घर में क्लीन स्वीप का समना करना पड़ा था।

मैच के आखिरी दिन 437 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तानी टीम दूसरी पारी में 358 रन पर ऑलआउट हो गई। उसने 316/7 से खेलना शुरू किया और पहले घंटे में 42 रन के भीतर आखिरी 3 विकेट गंवा दिए।मोहम्मद रिजवान 94 रन बनाकर आउट हुए। जबकि साजिद खान ने 28 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम ऑलआउट होने में टाइम नहीं लगा।

बांग्लादेश ने 437 रन का टारगेट दिया था

मैच की शुरुआत में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान 232 रन ही बना सका था। इससे बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 390 रन बनाकर 437 रन का टारगेट दिया।

चौथे दिन रिजवान-सलमान की शतकीय ने हार टाली

तीसरे दिन पाकिस्तान 162 रन पर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में था। यहां से रिजवान ने सलमान आगा के साथ छठे विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी करके टीम को चौथे दिन ऑलआउट होने से बचाया, लेकिन हार नहीं टाल सके।

कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान, फिफ्टी भी लगाई

पहले सेशन में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान मिले। वे लंच तक 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसका फायदा उठाकर उन्होंने फिफ्टी पूरी की।

  • दूसरे स्लिप पर कैच होने से बचे13वें ओवर की 5वीं बॉल पर शान मसूद कैच होने से बच गए। नाहिद राणा की गेंद को वे मिड ऑन पर खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद स्लिप कॉर्डन की ओर गई, लेकिन तंजीत कैच नहीं पकड़ सके।
  • लिटन दास स्टंपिंग चूके22वें ओवर की दूसरी गेंद में मेहदी हसन मिराज ने ऑफ ब्रेक बॉल पर शान मसूद पूरी तरह चूक गए। यहां पर विकेटकीपर लिटन दास उन्हें स्टंपिंग करने से चूक गए।
  • बांग्लादेश दूसरी पारी में 390 पर ऑलआउट

    मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश दूसरी पारी में 390 रन पर ऑलआउट हो गई। मुशफिकुर ने 137 रन की शतकीय पारी खेली। महमूदुल हसन जॉय (52 रन) और लिटन दास (69 रन) ने हाफ सेंचुरी लगाई। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने 4-4 विकेट लिए।