Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
1 जून 2026
Epaper

क्या तमिलनाडू भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के अन्नामलाई बना रहे हैं अपनी नई पार्टी! पार्टी को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकले हुई तेज

क्या तमिलनाडू भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के अन्नामलाई बना रहे हैं अपनी नई पार्टी! पार्टी को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकले हुई तेज
क्या तमिलनाडू भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के अन्नामलाई बना रहे हैं अपनी नई पार्टी! पार्टी को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकले हुई तेज

नई दिल्ली। तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। अन्नामलाई के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें चल रही हैं कि वे नई पार्टी बनाने जा रहे हैं।

अन्नामलाई के नई पार्टी बनाने की इन अटकलों को और हवा तब मिली, जब उनसे पूछा गया कि क्या आप नई पार्टी बनाने जा रहे हैं, तब अन्नामलाई ने इन खबरों को खारिज नहीं किया। अन्नामलाई ने कहा, 'कृपया इंतजार करें। हम दो दिनों में बैठकर बात करेंगे।'

नई पार्टी बनाएंगे अन्नामलाई?

पूर्व IPS अधिकारी अन्नामलाई 2020 में BJP में शामिल हुए थे और इन्होंने 2021 से 2025 तक पार्टी के तमिलनाडु अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

अपने कार्यकाल के दौरान, वह राज्य में पार्टी के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक बनकर उभरे। उन्होंने पूरे राज्य में अभियान चलाए और युवाओं तथा सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के बीच काफी समर्थन हासिल किया।

BJP नेतृत्व के साथ बढ़ते मतभेदों की खबरों के बीच अन्नामलाई की तरफ से यह बयान तब सामने आया है, जब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के बाद ये कयास लग रहे हैं कि वे एक नया राजनीतिक रास्ता अपना सकते हैं।

तमिलनाडु में लगे अन्नामलाई के पोस्टर

अन्नामलाई के जन्मदिन से पहले कोयंबटूर में उनके समर्थकों ने विशाल पोस्टर लगा दिए हैं। इन पोस्टरों पर 'हमारे नेता, आओ और हमारा नेतृत्व करो' जैसे नारे लिखे हैं। इन पोस्टरों से अन्नामलाई के नई पार्टी बनाने की अटकलें और तेज हो गई हैं। इन पोस्टरों को व्यापक रूप से उनके समर्थकों द्वारा शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

पिछले कुछ वर्षों में तमिलनाडु में BJP के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक रहे अन्नामलाई ने अपने भविष्य से जुड़ी खबरों पर चुप्पी साध रखी थी। उन्होंने न तो कभी इन खबरों की पुष्टि की और न ही इन्हें नकारा। उनकी हालिया टिप्पणियों ने इस रहस्य को और भी गहरा कर दिया है।