Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
30 मई 2026
Epaper

डीके शिवकुमार कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने जाएंगे:कर्नाटक विधानसभा में बैठक

डीके शिवकुमार कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने जाएंगे:कर्नाटक विधानसभा में बैठक
डीके शिवकुमार कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने जाएंगे:कर्नाटक विधानसभा में बैठक

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल की बैठक चल रही है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को आज विधायक दल का नेता चुना जाना है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सिद्धारमैया, कर्नाटक के कांग्रेस इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी बैठक में शामिल हैं।

सुरजेवाला और वेणगोपाल को पर्यवेक्षक बनाया गया है। सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया भी मीटिंग में आए हैं। वे MLC है। उनकी भी नई कैबिनेट में मंत्री बनना तय माना जा रहा है।

KPCC के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर के मुताबिक 3 जून को नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन के 'ग्लास हाउस' में होगा। 4 डिप्टी CM भी बनाए जा सकते हैं।

यह पहला मौका नहीं है कि किसी राज्य में एक साथ इतने डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। इससे पहले 2019 में आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन मोहन ने 5 डिप्टी सीएम के साथ शपथ ली थी।

CM सिद्धारमैया ने 28 मई को इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने के एक दिन बाद ही सिद्धारमैया शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की।

सिद्धारमैया, रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल बैठक में शामिल होने विधानसभा भवन पहुंचे।

सिद्धारमैया, रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल बैठक में शामिल होने विधानसभा भवन पहुंचे।

कर्नाटक के कांग्रेस इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला शनिवार सुबह दिल्ली से कर्नाटक के लिए रवाना हुए।

कर्नाटक के कांग्रेस इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला शनिवार सुबह दिल्ली से कर्नाटक के लिए रवाना हुए।

बैठक में क्या होगा, नए विकल्प पर भी विचार

  • सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया खुद डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रख सकते हैं। डीके शिवकुमार पर राय नहीं बनती है तो अन्य विकल्प पर विचार किया जा सकता है।

3 जून को सरकार की शपथ, दावा- नई कैबिनेट में सिद्धारमैया का दबदबा रहेगा

3 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है। CM के साथ-साथ कैबिनेट भी बदलेगी। मौजूदा कैबिनेट से 10 मंत्री हटाए जा सकते हैं। शिवकुमार कैबिनेट में सिद्धारमैया और मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे भी शामिल होंगे।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने कहा- यह पहली बार नहीं है जब विधायक दल की बैठक हो रही है। बैठक में सबसे पहले नेता का चुनाव होगा। फिर इसकी जानकारी राज्यपाल को भेजी जाएगी।

इसके बाद कौन मुख्यमंत्री बनेगा, आगे क्या होगा, यह सब कुछ मीटिंग में तय किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही कैबिनेट भी भंग हो गई है। अब यह फैसला हाईकमान को करना है कि अगली सरकार में कौन-कौन शामिल होगा।