Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दो दिन आंधी-बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दो दिन आंधी-बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दो दिन आंधी-बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट

जयपुर। राज्य में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो-तीन दिनों तक तेज आंधी, मेघगर्जन, बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। ऐसे में आमजन को सतर्क रहने की आवश्यकता है, वहीं किसानों के लिए भी यह मौसम चुनौतीपूर्ण रह सकता है।


मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार बुधवार को पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना है। इसका प्रभाव जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में देखा गया। कई स्थानों पर बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
सबसे अधिक गिरावट गंगानगर में 7.8 डिग्री और बीकानेर में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। सीकर में चने के आकार के ओले भी गिरे। मंगलवार रात से ही हवाओं के चलने के कारण मौसम में ठंडक बढ़ी और बादलों की आवाजाही बनी रही।


जयपुर समेत कई शहरों में बादलों की गर्जना के साथ तेज हवाएं चलीं और कुछ जगहों पर करीब दस मिनट तक हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली, लेकिन मौसम में बदलाव के कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


बारिश और मेघगर्जन की संभावना


मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च और 21 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में असर देखने को मिलेगा। जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।