Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

IPL 2026 से पहले विराट ने बनवाया फुल स्‍लीव टैटू, कोहली एक बार फिर चर्चा में आए

IPL 2026 से पहले विराट ने बनवाया फुल स्‍लीव टैटू, कोहली एक बार फिर चर्चा में आए
IPL 2026 से पहले विराट ने बनवाया फुल स्‍लीव टैटू, कोहली एक बार फिर चर्चा में आए

 नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वह अपनी बल्‍लेबाजी या प्रैक्टिस को लेकर नहीं, बल्कि टैटू के कारण सुर्खियों में हैं। विराट कोहली का नया फुल स्‍लीव टैटू सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्‍तान ने अपनी लेफ्ट आर्म पर कमल और चमेली के फूल वाला एक नया फुल-स्लीव टैटू दिखाया। इस टैटू का अर्थ काफी गहरा और पर्सनल है।

एलियंस टैटू इंडिया द्वारा बनाया गया यह टैटू कोई अलग टैटू नहीं है, बल्कि एक बड़े टैटू का हिस्सा है। यह कोहली के सालों के सफर को दर्शाता है। स्टूडियो ने बताया कि काम अभी जारी है और कोहली क्रिकेट कमिटमेंट के बीच समय निकालकर धीरे-धीरे इसे पूरा कर रहे हैं।

कंसेप्‍ट को समझाते हुए आर्टिस्‍ट ने बताया, यह कलाकृति उनके व्यक्तिगत जीवन की यात्रा से प्रेरित है। यह उनके द्वारा अनुभव किए गए परिवर्तन, उनकी उपलब्धियों, उनके द्वारा प्राप्त की गई स्थिति और उनके द्वारा आगे बढ़ने की दिशा को दर्शाती है। आर्टिस्‍ट ने बताया, कुछ पार्ट्स को कवर करना था। कुछ को रिफाइंड और रिस्टोर करना था। और भी चीजों को जोड़ना था।

स्टूडियो ने कहा, "कमल एक ऐसा फूल है जो कीचड़ में उगता है, जिस गंदगी में यह उगता है उससे अछूता रहता है। चाहे वह किसी भी वातावरण से आए, शुद्धता के साथ खिलता है। यह शांति, लचीलापन और सद्भाव का प्रतीक है। ये गुण कोहली के करियर के विभिन्न चरणों में उनके अनुशासन और एकाग्रता को दर्शाते हैं। कलाकार ने कहा, "कई मायनों में यह उनकी अपनी यात्रा को दिखाता है।"