Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

उदयपुर में रोड एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत , गाड़ियां आपस में टकराई...हाईवे पर शवों के चिथड़े बिखर गए, भैंस को बचाने के चक्कर में हादसा

उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर ऋषभदेव में गाड़ियां आपस में भीड़ गई उसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई...हादसा भैंस को बचाने के चक्कर में हुआ है , हादसा इतना भीषण था कि शवो के चीथड़े रोड पर बिखर गए , हादसों में कई लोग घायल हैं।

रात करीब आठ बजे ऋषभदेव कस्बे में मयूर मिल के सामने हादसा हुआ। शवों को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाईवे पर गुजर रही भैंस को बचाने के चक्कर में एक गाड़ी डिवाइडर क्रॉस करते हुए दूसरे वाहनों से टकरा गई।

हादसे में अजमेर के किशनगढ़ निवासी कैलाश पुत्र गणपतलाल घायल हो गए, जिन्हें ऋषभदेव अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया। उपखण्ड अधिकारी भागचन्द रेगर और थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं।

मरने वाले सभी लोग सलूम्बर क्षेत्र के सेमारी के पास किसी गांव के रहने वाले थे। उदयपुर में अपने किसी परिजन से मिलकर बोलेरो से घर लौट रहे थे