Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

Rajasthan: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी का SMS अस्पताल में निधन, कल अजमेर में होगा अंतिम संस्कार

Rajasthan: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी का SMS अस्पताल में निधन, कल अजमेर में होगा अंतिम संस्कार
Rajasthan: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी का SMS अस्पताल में निधन, कल अजमेर में होगा अंतिम संस्कार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी का आज देर शाम जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थीं और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। जानकारी के अनुसार, 29 अक्तूबर को उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उन्हें रिवाइव किया और तत्पश्चात आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।


एसएमएस हॉस्पिटल प्रशासन ने उनके इलाज के लिए विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया था। इस बोर्ड में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों को शामिल किया गया था, जिनमें न्यूरोसर्जरी, जनरल मेडिसिन, कार्डियोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ मौजूद थे। मेडिकल टीम में डॉ. पुनीत सक्सेना, डॉ. बी.एल. कुमावत, डॉ. दिनेश खंडेलवाल, डॉ. भारत भूषण, डॉ. दिनेश गौतम और डॉ. हिमांशु महला शामिल थे। इन सभी विशेषज्ञों ने लगातार इलाज जारी रखा, लेकिन सोमवार शाम उनकी स्थिति बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली।

इंद्रा देवी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही 29 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर सहित कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे थे। सभी ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और उनके परिजनों से मुलाकात कर इंद्रा देवी के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

इंद्रा देवी के निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि “इंद्रा देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवारजनों को इस कठिन समय में शक्ति दें।”