Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

15 हजार की रिश्वत लेते पंचायत समिति एईएन गिरफ्तार

15 हजार की रिश्वत लेते पंचायत समिति एईएन गिरफ्तार
15 हजार की रिश्वत लेते पंचायत समिति एईएन गिरफ्तार

दैनिक सम्राट संवाददाता
ब्यावर। राजसमंद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पंचायत समिति रायपुर (ब्यावर) में पोस्टेड सहायक अभियंता (एईएन) को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बिल पास करने के बदले 15 हजार रुपए की सरकारी आवास से रंगे हाथ पकड़ा। ट्रैप कार्रवाई के बाद आरोपी के घर की तलाशी में 5 लाख 23 हजार रुपए नकद भी बरामद हुए हैं। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) हिम्मत चारण ने बताया कि आरोपी लंबे समय से परिवादी से रिश्वत की मांग कर रहा था, जिसकी शिकायत मिलने पर सोमवार रात को कार्रवाई की गई।

 


बिल पास करने के बदले मांगी थी रिश्वत


एएसपी हिम्मत चारण के अनुसार, शिकायत में सामने आया कि पंचायत समिति रायपुर (जिला ब्यावर) में कार्यरत सहायक अभियंता प्रदीप कुमार, जो महिला एवं बाल विकास विभाग में अतिरिक्त चार्ज भी संभाल रहे थे, परिवादी के लंबित बिलों की मेजरमेंट बुक भरने के बदले 21 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। बाद में सौदा 15 हजार रुपए में तय हुआ।


ट्रैप में रंगे हाथों पकड़ा गया


शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया। उप महानिदेशक पुलिस डॉ. राजेश्वर सिंह के सुपरविजन में एएसपी हिम्मत चारण के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी को परिवादी से 15 हजार रुपए लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी हिम्मत चारण ने बताया कि ट्रैप के बाद आरोपी के मकान की तलाशी ली गई, जहां से 5 लाख 23 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं।