चेतावनी के बाद ईरान ने बहरीन में अमेजन ऑफिस पर हमला किया, ट्रंप भडक़े, अब कोई डील नहीं
तेहरान/वॉशिंगटन। ईरान ने बहरीन में बुधवार को अमेरिकी कंपनी अमेजन वेब सर्विस के एक डेटा सेंटर पर हमला किया। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, हमले के बाद उस जगह पर आग लग गई। इससे पहले बहरीन के गृह मंत्रालय ने भी बताया था कि एक कंपनी की इमारत में आग लगी है, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम बुझा रही थी। हालांकि उस समय कंपनी का नाम नहीं बताया गया था।
यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब एक दिन पहले ईरान की रिवोल्यूशनरी गाड्र्स ने मिडिल ईस्ट में काम कर रही 18 अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दी थी। इनमें माइक्रोसॉफ्ट, एपल, गूगल, मेटा जैसी कंपनियां शामिल हैं। वहीं डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए किसी समझौते (डील) की जरूरत नहीं है। अमेरिका यह युद्ध 2 से 3 हफ्तों में खत्म कर सकता है।
जंग से मिडिल ईस्ट को 18 लाख करोड़ रुपए का नुकसान
यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम ने कहा है कि मध्य पूर्व में चल रहा युद्ध पूरे इलाके की अर्थव्यवस्था को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक यह संघर्ष अब सिर्फ कुछ देशों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए बड़ा संकट बन गया है।
ईरान युद्ध का पड़ता प्रभाव
ठ्ठ रीजन की जीडीपी 3.7 प्रतिशत से 6 प्रतिशत तक घट सकती है।
ठ्ठ करीब 18 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है
ठ्ठ होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही 70 प्रतिशत से ज्यादा घट गई
ठ्ठ तेल की कीमत करीब 120 डॉलर प्रति बैरल हो गई है
ठ्ठ 16 लाख से लेकर 36 लाख नौकरियों पर संकट
अमेरिकियों को संदेश- हमारे देश को खतरा बताना सही नहीं
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशिकियान ने ईरान को सुरक्षा के लिए खतरा बताने वाली बातों को खारिज करते हुए कहा कि यह हकीकत के अनुरूप नहीं है। ईरान, अपने इसी नाम, चरित्र और पहचान के साथ मानव इतिहास की सबसे पुरानी और लगातार चली आ रही सभ्यताओं में से एक है।