Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
16 मई 2026
Epaper

दैनिक सम्राट की खबर का बड़ा असर: हिण्डौन में भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, निर्माण ध्वस्त

दैनिक सम्राट की खबर का बड़ा असर: हिण्डौन में भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, निर्माण ध्वस्त
दैनिक सम्राट की खबर का बड़ा असर: हिण्डौन में भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, निर्माण ध्वस्त

रेलवे लाइन के समीप कृषि भूमि पर काटी जा रही कॉलोनी में ग्रेवल सडक़ और समतलीकरण कार्य ध्वस्त

दैनिक सम्राट संवाददाता
हिण्डौन सिटी/करौली (ओमप्रकाश सुमन)।
हिण्डौन नगर परिषद क्षेत्र में नियमों को ताक पर रख अवैधानिक रूप से कृषि भूमि पर काटी जा रही कॉलोनी पर शुक्रवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। उपखण्ड और नगरपरिषद की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से भूमाफियाओं द्वारा बनाई जा रही ग्रेवल सडक़ों व समतलीकरण कार्य को ध्वस्त कर दिया। प्रशासनिक कार्रवाई से भूमाफियाओं में और काम मच गया है।
दरअसल यह पूरी कार्रवाई ‘दैनिक सम्राट’ समाचार पत्र द्वारा भूमिया गिरोह और अवैध कॉलोनाइजर्स के खिलाफ लगातार प्रकाशित की जा रही खबरों के बाद की गई है। 
एसडीएम हेमराज गुर्जर ने बताया कि शहर के बीच से होकर निकल रहे दिल्ली-मुम्बई रेल मार्ग  सीमा से सटी कृषि भूमि में आवासीय भूखंड काटकर खुलेआम कॉलोनी बसाई जा रही थी। जिस भूमि पर कॉलोनी बसाई जा रही थी , उस भूमि पर रेल लाइन सीमा के पास में ही मास्टर प्लान में 80 फीट चौड़ी सडक़ निर्धारित है, उसके बाद भी मास्टर प्लान की अनदेखी कर भूमाफियाओं ने भूखंड काटना शुरू कर दिया।
यह है पूरा मामला
नगर परिषद क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी और भट्टा कॉलोनी से आगे रेल लाइन सीमा से सटी खसरा नंबर 2464 और रेल लाइन के दूसरी ओर के खसरा नंबर 2461 की भूमि पर इन दिनों आवासीय भूखंड काटकर कॉलोनी बनाई जा रही है। खसरा नंबर 2464 की 70 हेक्टेयर और 2461 की 1.63 हेक्टेयर भूमि रेल लाइन सीमा से दोनों ओर सटी हुई है। खसरा नंबर 2461 की भूमि में रेल लाइन सीमा से सटकर 80 फीट चौड़ी सडक़ नगर परिषद के मास्टर प्लान में निर्धारित है। इसके बाद भी मास्टर प्लान की अनदेखी करते हुए मोरम एवं मिट्टी डालकर आवासीय भूखंड काट दिए गए हैं। इसके अलावा कृषि भूमि पर अवैधानिक रूप से आवासीय निर्माण के लिए भूखंड काटने वालों ने आसपास के कई हरे पेड़ो को भी काट दिया है, जिससे पर्यावरण को बड़ा नुकसान पहुंचा है।
अंडरग्राउंड 33 केवी बिजली लाइन, फिर भी आवासीय भूखंड
खसरा नंबर 2464 की जिस 70 हेक्टेयर भूमि में आवासीय भूखंड काटकर अवैध कॉलोनी बनाई जा रही है, उस भूमि में होकर रेल लाइन के दोनों ओर अंडर ग्राउंड 33 केवी बिजली लाइन निकल रही है। इसके बाद भी उसी भूमि में आवासीय भूखंड काटकर कालोनी का निर्माण किया जा रहा है। भूमाफियाओं ने नियमों की धज्जियां उडाते हुए उक्त भूमि पर भूखंड काटकर मोरम और मिट्टी डाल सडक निर्माण कर दिया है और आवासीय भूखंड के लिए सीमा निर्धारण कर दिया है। यहां तक कई भूखंडों का स्टांप पर बिक्री भी कर दिया है। 
90- ए के बगैर बस रही थी कॉलोनी
कृषि भूमि पर अवैधानिक रूप से आवासीय कॉलोनी का निर्माण कर रहे भूमाफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद है कि अभी तक नगर परिषद की ओर से उक्त भूमि की 90-ए की कार्रवाई नहीं की गई है। उससे पहले ही आवासीय भूखंड काटकर कॉलोनी बनाना शुरू कर दिया गया। 
इनका कहना है...
नगर परिषद क्षेत्र में रेल लाइन सीमा के सहारे कृषि भूमि पर आवासीय भूखंड काटकर कॉलोनी बनाए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद नगर परिषद प्रशासन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर ग्रेवल सडक़ और समतलीकरण कार्य ध्वस्त किया है। आगे भी कार्रवाई की जाएंगी।
हेमराज गुर्जर, एसडीओ एवं आयुक्त, नगर परिषद हिंडौन सिटी