Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

एशिया कप : टीम इंडिया जीत का सिलसिला जारी , बांग्लादेश को 41 रन से पटकनी देकर फाइनल में जगह बनाई , अभिषेक ने फिफ्टी लगाई; कुलदीप ने 3 विकेट लिए

एशिया कप 2025 में भारत की जीतो का सिलसिला जारी है  ! सुपर-4 में बुधवार को एक अहम मुकाबले में बांग्लादेश को 41 रन से हराकर भारत ने फाइनल के लिए जगह पक्की कर ली । इस जीत के साथ भारत के चार अंक हो गए हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं।  

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया , भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ 37 गेंद पर 75 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की टीम ने पहले 10 ओवर के बाद बेहतरीन वापसी की। इस दौरान सिर्फ 72 रन बने। लास्ट पांच ओवर में महज 36 रन खर्च किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को दूसरे ओवर में झटका लगा। बुमराह ने तंजीद को आउट कर भारत को सफलता दिलाई। इसके बाद लगातार विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। 100 के स्कोर तक आते-आते आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।

सैफ हसन को चार जीवनदान मिले। वह 69 रन बनाकर अंत में बुमराह का शिकार बने। तिलक वर्मा ने मुस्तफिजुर को आउट कर बांग्लादेश को हार थमा दी। बांग्लादेश के दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार सके। पूरी टीम 19.3 ओवर में 127 रन पर सिमट गई और भारत एकतरफा मैच अपने नाम कर लिया ! पूरे मैच में भारत एकतरफा हावी रहा