Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

राजस्थान- जैसलमेर बोर्डर पर ISI जासूस गिरफ्तार, ISI को भेज रहा था भारतीय सेना के हर मूममेंट की जानकारी

राजस्थान-  जैसलमेर बोर्डर पर ISI जासूस गिरफ्तार, ISI को भेज रहा था भारतीय सेना के हर मूममेंट की जानकारी
राजस्थान- जैसलमेर बोर्डर पर ISI जासूस गिरफ्तार, ISI को भेज रहा था भारतीय सेना के हर मूममेंट की जानकारी

राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने एक बड़ी कार्रवाई में जैसलमेर से एक जासूस हनीफ खान को गिरफ्तार किया है. भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं हनीफ खान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेज रहा था. महानिरीक्षक पुलिस सीआईडी (सुरक्षा) डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि सीआईडी इंटेलिजेंस की टीम राज्य में जासूसी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है. इसी दौरान उन्हें मोहनगढ़ (जैसलमेर) निवासी हनीफ खान पुत्र मीर खान (47) की गतिविधियों पर शक हुआ. 


सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था हनीफ
आईजीपी, सीआईडी ​​(सुरक्षा), डॉ विष्णुकांत ने बताया, सीआईडी ​​इंटेलिजेंस राजस्थान टीम को सदर थाना क्षेत्र के बासनपीर जूनी निवासी और वर्तमान में जैसलमेर के मोहनगढ़ में रहने वाले हनीफ मीर खान की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. 

 

बॉर्डर से सटे गांव में घर, आवाजाही थी आसान


हनीफ खान भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बहला गांव का रहने वाला है, जिससे उसका सीमावर्ती क्षेत्रों मोहनगढ़, घड़साना और अन्य क्षेत्रों में आवाजाही आसान थी. पूछताछ में पता चला कि वह महत्वपूर्ण सैन्य संस्थानों और सेना के मूवमेंट की जानकारी रखता था. 

 

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी भेजी थी जानकारी


ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी वह पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क में था और सेना के आवागमन की जानकारी साझा कर रहा था. केंद्रीय पूछताछ केंद्र, जयपुर पर विभिन्न एजेंसियों द्वारा पूछताछ और मोबाइल तकनीकी जांच में यह भी साबित हुआ कि वह पैसों के बदले सेना की सामरिक जानकारी आईएसआई को दे रहा था. 

 

जैसलमेर में यह चौथा मामला


इन गंभीर आरोपों के पुख्ता सबूत मिलने के बाद सीआईडी इंटेलिजेंस ने राजकीय गुप्त बात अधिनियम-1923 के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार 25 सितंबर को हनीफ खान को गिरफ्तार कर लिया. इस साल के दौरान जैसलमेर से जासूसी के आरोप में यह चौथी गिरफ्तारी है.