Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

अंता विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस ने फिर जताया प्रमोद जैन भाया पर भरोसा , नरेश मीणा निर्दलीय चुनाव लड़ सकते है

अंता विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस ने फिर जताया प्रमोद जैन भाया पर भरोसा , नरेश मीणा निर्दलीय चुनाव लड़ सकते है
अंता विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस ने फिर जताया प्रमोद जैन भाया पर भरोसा , नरेश मीणा निर्दलीय चुनाव लड़ सकते है

Anta Assembly By Election 2025: राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने एक बार फिर अपने दिग्गज नेता प्रमोद जैन भाया को उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें, यह चुनाव न केवल भाया की राजनीतिक वापसी का अवसर है, बल्कि कांग्रेस के लिए 2023 की हार को उलटने का मौका भी है। दूसरी ओर, बीजेपी इस सीट को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है।

 

बताते चलें कि अंता विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया को टिकट देकर नरेश मीणा को बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि अब नरेश मीणा निर्दलीय ताल ठोक सकते हैं।


पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर कहा, 'कांग्रेस पार्टी द्वारा अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रमोद जैन भाया को प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’ इसके बाद उन्होंने जैन के जनसेवा के प्रति समर्पण का जिक्र करते हुए कहा, ‘मुझे विश्वास है कि जनसेवा के प्रति आपके समर्पण एवं आमजन के मुद्दों को ताकत देने के लिए जनता आपको भरपूर आशीर्वाद देगी और कांग्रेस को विजयी बनाएगी।’

 

टिकट मिलने के बाद प्रमोद जैन ने सोशल मीडिया पर पार्टी का आभार जताया और कहा, 'अंता विधानसभा उप चुनाव - 2025 हेतु कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार। जनसेवा, सुरक्षा और विकास के संकल्प के साथ विधानसभा क्षेत्र की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को साथ लेकर हम चुनाव लड़ेगे और जीतेंगे।'

 

11 नवंबर को होगी वोटिंग और 14 नवंबर को मतगणना

 

बता दें कि राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। बारां सीट भारतीय जनता पार्टी के विधायक कंवरलाल मीणा को अयोग्य घोषित किए जाने के कारण खाली हुई थी। भाजपा विधायक कंवर लाल मीणा को मई में एक उपखंड अधिकारी एसडीएम पर पिस्तौल तानने के 20 साल पुराने मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद, विधानसभा सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जिसके चलते उनका चुनाव शून्य हो गया और यहां उपचुनाव की नौबत आ गई।

 

इससे पहले यहां हुए साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की तरफ से प्रमोद जैन भाया को ही टिकट मिला था, हालांकि वह भाजपा प्रत्याशी के हाथों हार गए थे। वर्तमान चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू होगी, और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर है।