Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
7 अप्रैल 2026
Epaper

टीएमसी की मेनका गुरुस्वामी सहित 19 सांसदों ने ली शपथ

टीएमसी की मेनका गुरुस्वामी सहित 19 सांसदों ने ली शपथ
टीएमसी की मेनका गुरुस्वामी सहित 19 सांसदों ने ली शपथ


दैनिक सम्राट 
नई दिल्ली। राज्यसभा में सोमवार को 19 नए और दोबारा चुने गए सदस्यों ने शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट और टीएमसी सांसद मेनका गुरुस्वामी ने भी आज शपथ ली। वह भारत की पहली एलजीबीटीक्यू (ट्रांसजेंडर) सांसद बन गईं हैं। शपथ लेने वालों में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार भी शामिल रहे। शरद पवार व्हीलचेयर पर ससंद पहुंचे।
19 सदस्यों में महाराष्ट्र के 5, ओडिशा के 3, तमिलनाडु के 6 और पश्चिम बंगाल के 5 सांसद शामिल रहे। राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन की मौजूदगी में सभी को शपथ दिलाई गई।
दरअसल, 16 मार्च को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों को चुनाव हुए थे। अब 18 सांसदों का अभी शपथ लेना बाकी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगे।
16 अप्रैल से राज्यसभा 
का विशेष सत्र
सांसदों के शपथ ग्रहण का आयोजन ऐसे समय हो रहा है, जब 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। इसमें महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े अहम बिल पर चर्चा की जाएगी। वर्तमान में लोकसभा में 543 सीटें हैं। प्रस्तावित 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ सीटों की संख्या बढक़र 816 हो जाएगी, जिसमें से 273 (करीब एक तिहाई) सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। सरकार ने 2023 में संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक पेश किया था। उसी दौरान इस बिल को आधिकारिक रूप से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ कहा गया।