Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

Women's Cricket World Cup -IND W v/s SA W : भारत की वर्ल्डकप में पहली हार , रोमांच मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराया

Women's Cricket World Cup -IND W v/s SA W : भारत की वर्ल्डकप में पहली हार , रोमांच मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराया
Women's Cricket World Cup -IND W v/s SA W : भारत की वर्ल्डकप में पहली हार , रोमांच मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराया

ICC Women's World Cup 2025 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम महिला वर्ल्ड कप 2025 के अपने तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली। डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए थे, लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम ने 7 गेंद रहते ही मैच को जीत लिया। इस तरह टीम इंडिया बैक टू बैक दो जीत के बाद अपने तीसरे मैच में हारी है।

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीता हुआ मैच हार गई है. साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया है. डी क्लर्क ने भारत की मुट्ठी ने मैच छीन लिया. इस खिलाड़ी ने 54 गेंदों में 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 70 रन की पारी के साथ टीम की जीत के लिए नींव पक्की की थी. लेकिन मिडिल ओवर्स में धड़ाधड़ विकेट गिरे. आखिर में क्लो ट्राईऑन और डी क्लर्क ने शानदार पारी खेलकर साउथ अफ्रीका को मैच जिताया.

 

Match highlight

भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 251 रन बनाए। भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई। मंधाना 32 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना ने एक चौका और एक छक्का लगाया। हरलीन 23 गेंद में 13 रन ही बना सकीं। प्रतिका रावल ने 56 गेंद में 37 रन की पारी खेली। जाफ्ता ने 20 गेंद में 14 रन की पारी खेली। जेमिमा खाता भी नहीं खोल सकीं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 24 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुईं। दीप्ति शर्मा ने 14 गेंद में 4 रन बनाए। अमनजोत 44 गेंद में 13 रन ही बना सकीं। स्नेह राणा ने 24 गेंद में 33 रन की दमदार पारी खेली। राणा ने घोष के साथ 8वें विकेट के लिए 88 रन जोड़े। ऋचा घोष ने 77 गेंद में 11 चौके और चार छक्के की मदद से 94 रन बनाए। श्री खाता नहीं खोल सकीं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्लो ट्रायोन ने तीन जबकि नोनकुलुलेको मलाबा, नादिन डि क्लर्क और मारिजेन कैप ने दो-दो विकेट चटकाए।


252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज ताजमिन ब्रिट्स खाता नहीं खोल सकीं। वहीं लुस ने 9 गेंद में पांच रन बनाए। काप 25 गेंद में 20 और बॉश एक ही रन बना सकी। जाफ्ता ने 20 गेंद में 14 रन बनाए। लौरा वुल्फार्ट ने 111 गेंद में 8 चौके की मदद से 70 रन बनाए। क्रांति ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। लौरा के आउट होने के बाद ट्रायन और डीक्लर्क ने पारी को संभाला। ट्रायन ने 66 गेंद में 49 रन बनाए। वहीं डीक्लर्क ने 54 गेंद में नाबाद 84 रन की पारी खेली। भारत के लिए क्रांति और राणा ने 2-2 विकेट लिए।


लड़खड़ाने के बावजूद लौरा और डिक्लर्क की दमदार पारियों की बदौलत अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबला जीता। इस जीत के साथ अफ्रीका की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं भारतीय टीम चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।