राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने कहा- ‘इस सीजन में मैंने सीखा कि दबाव वाले मैचों में कैसे खेला जाता है। साथ ही परिस्थिति के हिसाब से अपने खेल को कैसे बदला जाता है। मुझे लंबे समय तक खेलना है तो इसके फिट रहना जरूरी है।’
वैभव रविवार को अहमदाबाद में फाइनल के बाद अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। वैभव को टूर्नामेंट का ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ चुना गया। इस दौरान उन्होंने सुनील गावस्कर और अन्य एक्सपर्ट्स के साथ बातचीत की।
वैभव ने कहा- हर मैच को एक ही मोड में नहीं खेल सकते वैभव ने कहा- 'आप हर मैच को एक ही मोड में नहीं खेल सकते। आपको खेल की स्थिति को पढ़ना होगा और जरूरत के अुनसार बल्लेबाजी करनी होगी। प्लेऑफ के मैचों में मुझे यह बात गहराई से सीखने को मिली।'
15 साल के वैभव ने क्वालिफायर-2 में गुजरात के खिलाफ अपने स्वाभाविक के विपरीज बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 47 बॉल पर 96 रन बनाए थे। उन्होंने शुरुआती 2 विकेट जल्दी गंवाने के बाद रवींद्र जडेजा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करके पारी को संभाला था। हालांकि, वे अपनी टीम को फाइनल में नहीं पहुंचा सके थे।
वैभव सूर्यवंशी की खास बातें
- अपने स्वाभाविक खेल पर भरोसा करता हूंवैभव सूर्यवंशी ने छक्के लगाने की क्षमता पर कहा- 'मैं सिर्फ अपने स्वाभाविक खेल पर भरोसा करता हूं। अगर मुझे लगता है कि मैं किसी गेंद पर बड़ा शॉट खेल सकता हूं, तो मैं उस पर पूरी ताकत से प्रहार करता हूं।' उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, 'सर, मैं अभी दूध नहीं पी रहा हूं।
- फिटनेस पर पूरा ध्यान रहेगावैभव ने कहा- 'मैं देश और अपनी टीम के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेलना चाहता हूं। इसके लिए मुझे अपनी फिटनेस पर बहुत ज्यादा काम करना होगा और चोटों से बचना होगा।' वे इस सीजन में IPL इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से एक गेंद से चूक गए थे।
- राजस्थान रॉयल्स का माहौल बेहतरीन, सीनियर्स का सपोर्ट मिलाराजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम के माहौल पर वैभव ने कहा- 'मैनेजमेंट और टीम के सभी लोग काफी सपोर्ट करते हैं। सभी सीनियर खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मेरा पूरा हौसला बढ़ाते हैं। टीम में सभी अनुभवी और टॉप लेवल प्लेयर्स हैं। इसलिए उनसे रोज कुछ न नया सीखने को मिलता है। हमारे कैंप का माहौल बहुत ही शानदार है।'
वैभव ने ऑरेंज कैप समेत 5 अवॉर्ड जीते वैभव ने 16 पारियों में 48.50 के औसत और 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे। वे इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। उन्हें ऑरेंज कैप मिली।
साथ ही उन्हें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन समेत कुल 5 अवॉर्ड मिले। इनसे उन्हें 40 लाख रुपए और एक कार मिली। वहीं, गुजरात के कगिसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की।