ट्रंप ने रविवार को ईरान में हमले तेज करने की धमकी दी, मंगलवार रात को होगा तेज हमला
वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान में हमले तेज करने की धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो वे मंगलवार को ईस्टर्न टाइम के मुताबिक रात 8 बजे ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेंगे।
ट्रुथ सोशल पर पोस्ट शेयर करते हुए ट्रंप ने अमेरिका के अगले टारगेट के बारे में बताया और साथ ही यह भी बताया कि अमेरिका अगले दो दिन में ईरान के किन-किन ठिकानों को निशाना बनाएगा।
ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेगा अमेरिका
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा - सब कुछ एक ही दिन होगा। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा। ट्रंप ने आगे लिखा, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलो, वरना तुम नरक में रहोगे, बस देखते जाओ! अल्लाह का शुक्र है।
ट्रंप ने रविवार सुबह गाली-गलौज से भरी पोस्ट में अपनी पिछली धमकियों को और आगे बढ़ाते हुए ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों पर हमला करने का वादा किया।
ईरान ने ट्रंप पर लगाया नेतन्याहू के इशारों पर चलने का आरोप
तेहरान। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को चेतावनी जारी की है कि पूरा इलाका जल उठेगा। उन्होंने इसकी वजह यह बताई कि वॉशिंगटन, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इशारों पर चल रहा है। एक्स पर पोस्ट में कलीबाफ ने कहा कि ट्रंप के लापरवाह कदम अमेरिका को और वहां के परिवारों को एक जीते-जागते नरक की ओर धकेल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को उन कामों से कुछ भी हासिल नहीं होगा, जिन्हें उन्होंने युद्ध अपराध करार दिया है।
ट्रम्प ने ईरान को बास्टर्ड कहा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को बास्टर्ड कहते हुए होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलने पर बड़ा हमला करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज नहीं खोला तो वो उसे नरक बना देंगे। इसके साथ ही उन्होंने ईरान में पावर प्लांट और पुलों पर हमला करने की बात कही। ट्रम्प ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान में मंगलवार को पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होगा यानी हमला होगा। ईरान होर्मुज स्ट्रेट खोले दे, नहीं तो नरक जैसे हालात में पहुंच जाएगा।
ट्रम्प का 48 घंटे का अल्टीमेटम ठुकराया
ईरान ने ट्रम्प के 48 घंटे में होर्मुज खोलने के अल्टीमेटम को ठुकरा दिया है। ईरानी सेना ने कहा है कि अमेरिका बेबस और घबराकर धमकियां दे रहा है। ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज खोलने या समझौता करने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि समय खत्म हो रहा है और ऐसा नहीं होने पर ईरान के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया जाएगा।