Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
17 अप्रैल 2026
Epaper

आप भी जागरूक बने व दुसरो को भी जागरूक करें: सीआई मोहनलाल

आप भी जागरूक बने व दुसरो को भी जागरूक करें: सीआई मोहनलाल
आप भी जागरूक बने व दुसरो को भी जागरूक करें: सीआई मोहनलाल

जयसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

दैनिक सम्राट संवाददाता
खेतड़ी (विजेश कुमार गुप्ता )।
जयसिंह राजकीय  उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को खेतड़ी सीआई मोहनलाल के आतिथ्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीआई मोहनलाल ने नया कानून के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक समरसता एवं कानून के प्रति जागरूक रहना चाहिए। साथ ही यातायात नियमों का पालन करते हुए बाल वाहिनी में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें सडक़ सुरक्षा से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि नवीन अपराधिक कानून की जानकारी दी।
कार्यक्रम में साइबर क्राइम होने पर सामान्य तरीके, आनलाइन ठगी से बचाव के उपाय, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार तथा नवीन कानून पर भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विधार्थियों व स्टाफ से अपिल करते हुए कहा कि आप भी जागरूक बने व दुसरो को भी जागरूक करें। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को राजकीय सीटिजन एप के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा साइबर सुरक्षा अभियान, गरिमा, बाल-विवाह, नया कानून, यातायात, सडक़ सुरक्षा नियमों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके प्रधानाचार्य सज्जन दौराता, ओमप्रकाश गुप्ता, दीपेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश चावरीया सहित स्टाफ सदस्यों व विधार्थी उपस्थित रहे। इससे पहले कार्यक्रम में पधारने पर प्रधानाचार्य सज्जन दौराता द्वारा सीआई मोहनलाल का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
आज खेतड़ी बंद का आह्वान: खेतड़ी जन सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को खेतड़ी बंद का आह्वान किया गया है। खेतड़ी जन सेवा समिति के सदस्य गोकुल चंद सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि खेतड़ी की तीन प्रमुख मांगों को लेकर खेतड़ी बंद का आह्वान किया गया। गोकुल चंद सैनी ने खेतड़ी वासियों से अपिल करते हुए कहा कि बंद को सफल बनाने में सहयोग करें।