Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
9 अप्रैल 2026
Epaper

आज असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान

आज असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान
आज असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान

ई दिल्ली। देश के तीन अहम क्षेत्रों असम, केरल और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है और इसके साथ ही लोकतंत्र का महापर्व अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा।

इस चुनावी रण में कुल सैकड़ों प्रत्याशी मैदान में हैं असम में 722 और केरल में 883 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, हजारों पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल तैनात हैं, वहीं मतदानकर्मी अपने कर्तव्यों में जुटे हुए हैं।

कई स्थानों पर महिला संचालित मतदान केंद्र भी इस चुनाव की विशेष पहचान बन रहे हैं, जो नारी सशक्तिकरण का प्रतीक हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, व्हीलचेयर, प्रतीक्षा स्थल जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।