दैनिक सम्राट संवाददाता
भांकरोटा (हंसराज लाखीवाल)। राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय भांकरोटा में कक्षा 12 का 100 प्रतिशत व कक्षा 10 का लगभाव 94 प्रतिशत। परीक्षा परिणाम रहा। अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कक्षा 12 में छात्र लक्की गुर्जर ने 89.2 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान पर अलवीरा ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा 10 में पायल टेलर ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान दिव्या चौधरी ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल किया। संस्था प्रधान मंजू लता चौधरी के द्वारा सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही विद्यार्थियों व अभिभावकों ने ने विद्यालय परिवार की प्रशंसा करते हुए सभी स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सभी स्टाफ मौजूद रहे।
सर्व श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान
सर्व श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान