Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
30 मई 2026
Epaper

वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए अमिताभ बच्चन, क्रिस गेल बोले- सिर्फ वैभव मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकता था

वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए अमिताभ बच्चन, क्रिस गेल बोले- सिर्फ वैभव मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकता था
वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए अमिताभ बच्चन, क्रिस गेल बोले- सिर्फ वैभव मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकता था

अमिताभ बच्चन बिहार के 15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के फैन हो गए हैं। उन्होंने X पर वैभव की तारीफ करते हुए लिखा- ‘15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्या। इस उम्र में तो हम बंटों और गुल्ली-डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे।’

वैभव सूर्यवंशी ने IPL-2026 में शुक्रवार को 440 गेंद में अपने 1000 रन पूरे किए। वे IPL में सबसे कम गेंद में हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने हजार रन बनाने के लिए 545 गेंद खेली थीं।

इससे पहले एक सीजन में 65 छक्के लगाकर उन्होंने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। क्रिस गेल ने 2012 में 59 छक्के लगाए थे। IPL 2026 में वैभव ने कुल 72 छक्के लगाए हैं। इस सीजन में सबसे ज्यादा रन भी वैभव सूर्यवंशी के ही नाम है।

वैभव बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने वैभव सूर्यवंशी को झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। उन्होंने X पर लिखा,

QuoteImage

वैभव, भले ही तुम्हारी टीम मैच हार गई हो, लेकिन तुम करोड़ों भारतीयों का दिल जीत चुके हो। मैं स्वयं क्रिकेट का खिलाड़ी रहा हूं, लेकिन इतनी कम उम्र में बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों का जिस आत्मविश्वास और आक्रामकता से सामना करते हुए लगातार धुनाई करना, यह असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है। तुमने केवल अपना नाम ही नहीं, बल्कि अपने माता-पिता, बिहार और पूरे हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है। इसके लिए तुम्हें दिल से बधाई देता हूं। जल्द ही मैं तुम्हें झारखंड में सम्मानित करूंगा।’

QuoteImage

क्रिस गेल बोले- सिर्फ वैभव मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकता था

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी देख क्रिस गेल भी उनके मुरीद हो गए। इंडियन स्पोर्ट्स नेटवर्क के मुताबिक, गेल ने कहा,

QuoteImage

मैंने पहले ही कहा था कि अगर कोई मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकता है, तो वह सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही होंगे। आज मुझे बेहद खुशी है कि वैभव सूर्यवंशी ने एक ही सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का मेरा रिकॉर्ड तोड़ दिया। महज 15 साल की उम्र में ऐसा करना आसान नहीं है और इतनी कम उम्र में दुनिया में किसी ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की।