IPL में रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन ही बना सकी।
इस जीत के साथ IPL 2026
सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक
मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा खाता खोले बिना आउट हुए, जबकि पावरप्ले में ही मुंबई ने 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 60 रन और हार्दिक पंड्या ने 34 रन बनाकर वापसी की कोशिश की, लेकिन लगातार गिरते विकेटों ने टीम को मैच से दूर कर दिया।
राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश पुंजा को 2-2 विकेट मिले।
टॉप-4 टीमें तय हो गई हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। 26 मई को क्वालिफायर-1 में बेंगलुरु और गुजरात आमने-सामने होंगे, जबकि 27 मई को एलिमिनेटर में हैदराबाद और राजस्थान की भिड़ंत होगी।
राजस्थान के लिए एक भी अर्धशतक नहीं लगा
राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 38 रन, जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंदों में 32 और दासुन शनाका ने 29 रन की पारी खेली। आखिर में रवींद्र जडेजा और नांद्रे बर्गर ने तेजी से रन जोड़कर स्कोर 200 के पार पहुंचाया।
मुंबई की ओर से दीपक चाहर और शार्दूल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए। विल जैक्स, अल्लाह गजनफर और कॉर्बिन बॉश को 1-1 सफलता मिली।