दैनिक सम्राट संवाददाता
जयपुर/अलवर (भंवर सिंह)। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी अलवर प्रथम द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आदित्य शर्मा प्रयोगशाला सहायक रा.उ.मा वि. बसवा हाल प्रतिनियुक्ति एसडीएम कार्यालय बांदीकुई जिला दौसा को रामसिंह राजावत, उपखण्ड अधिकारी बांदीकुई जिला दौसा के नाम पर 15000 रूपए रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. हैल्पलाईन नम्बर 1064 पर परिवादी की शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी ने मानसी बनाम शिवलखन वगैरह के नाम से एसडीएम कोर्ट बांदीकुई में 15 अप्रेल को एक दावा पेश किया गया था. उसके पश्चात एसडीएम रामसिंह राजावत ने उक्त पत्रावली में स्टे देने की एवज में 30 हजार रुपए की मांग अपने अधीन कार्यरत प्रतिनियुक्ति वाले कर्मचारी आदित्य शर्मा के मार्फत करना शुरू कर दिया। स्टे आदेश करने एवज के में परिवादी को 30000 रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी चौकी अलवर प्रथम द्वारा दौराने सत्यापन 17 अप्रेल को 15000 रुपए की मांग करना पाया गया। जिस पर भूवन भूषण उप महानिरीक्षक पुलिस-चतुर्थ के सुपरवीजन में ए.सी.बी.चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी शब्बीर खान उप अधीक्षक पुलिस द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए आदित्य शर्मा प्रयोगशाला सहायक रा.उ. मा. वि. बसवा हाल प्रतिनियुक्ति एसडीएम कार्यालय बांदीकुई जिला दौसा को रामसिंह राजावत, उपखण्ड अधिकारी बांदीकुई जिला दौसा के नाम पर 15000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस परिमला के सुपरवीजन में आरोपीगण से पुछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्जकर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
प्रयोगशाला सहायक ने उपखंड अधिकारी के नाम पर पंद्रह हजार की रिश्वत मांगी, गिरफ्तार
प्रयोगशाला सहायक ने उपखंड अधिकारी के नाम पर पंद्रह हजार की रिश्वत मांगी, गिरफ्तार