PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के बनगांव और हुगली के हरिपाल में रैली की। उन्होंने बनगांव में कहा, ‘पहले फेज के मतदान में TMC का घमंड टूट चुका है। दूसरे चरण में भाजपा की जीत तय होती दिख रही है।
PM ने आरोप लगाया कि TMC शासन में छोटे-छोटे नेता और गुंडे खुद को सरकार समझने लगे हैं। उन्होंने कहा, ‘15 साल पहले TMC ‘मां, माटी, मानुष’ का नारा देकर सत्ता में आई थी, आज वे इन शब्दों को बोल भी नहीं पाते। अगर बोलेंगे, तो इनके पाप सामने आ जाएंगे। TMC के राज में मां-माटी और मानुष का सम्मान नहीं है।
हुगली में PM ने कहा, ‘TMC सरकार ने अपने कुकर्मों की वजह से बंगाल के लोगों का भरोसा खो दिया है। यही कारण है कि लोगों को बार-बार कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ता है।’
PM ने आगे कहा- 15 साल तक TMC ने बंगाल के लोगों को डराकर रखा, लेकिन वे एक बात भूल गए। जब अत्याचार अपनी सीमा पार करता है, तो जनता मां दुर्गा का रूप लेकर अन्याय का अंत करती है।'
पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। PM मोदी बनगांव और हरिपाल में जनसभा के बाद शाम 5:30 बजे कोलकाता में रोड शो करेंगे।
PM ने कहा- हाई कोर्ट-सुप्रीम कोर्ट से आदेश आने पर TMC काम करती है
PM ने कहा- बंगाल में TMC की सरकार नबन्ना सचिवालय से नहीं चलती, बल्कि गुंडों के जरिए चलती है, या फिर तब काम करती है जब हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से आदेश आता है।
उन्होंने आगे कहा- बंगाल को ऐसी सरकार चाहिए जो उसकी क्षमता के साथ न्याय कर सके और लोगों के सपनों को पूरा करे। यह काम सिर्फ भाजपा सरकार कर सकती है।
केजरीवाल ने कहा- PM मोदी के 3 दोस्त- ED, CBI और ज्ञानेश कुमार
केजरीवाल ने कहा- सोशल मीडिया पर लोग प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हैं, उनके खिलाफ मीम्स बना रहे हैं। मोदी ईमानदारी से चुनाव नहीं जीत सकते। उनके तीन दोस्त हैं- ED, CBI और ज्ञानेश कुमार। PM ने पूरे देश से सेना यहां बुला ली है, इसकी क्या जरूरत है? इतना सब होने के बाद भी अगर मोदी जी चुनाव हार जाते हैं, तो बंगाल के लोग उनसे पूछना चाहते हैं कि क्या वह इस्तीफा देंगे?
कोलकाता में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने TMC के समर्थन में रैली की। इस दौरान उन्होंने कहा- एक साल पहले मुझे झूठे केस में जेल भेजा गया था। अब ED, CBI, केंद्रीय बल, मोदी जी, सब लोग ममता बनर्जी पीछे पड़े हैं। भाजपा के मुख्यमंत्री घर-घर जा रहे हैं, एक महिला के पीछे सब लगे हैं। फिर भी वह जीतेंगी क्योंकि उन पर काली मां का आशीर्वाद है।