Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
29 अप्रैल 2026
Epaper

गुजरात के निकाय चुनाव में फिर खिला कमल, 15 नगर निगमों में भाजपा ने बाजी मारी

गुजरात के निकाय चुनाव में फिर खिला कमल, 15 नगर निगमों में भाजपा ने बाजी मारी
गुजरात के निकाय चुनाव में फिर खिला कमल, 15 नगर निगमों में भाजपा ने बाजी मारी

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। राज्य के 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के चुनाव की काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है। इनमें 9992 सीटें हैं। भाजपा ने अब तक 6161 सीटें जीत ली हैं।

कांग्रेस के खाते में 1315 और अन्य को 592 सीटें मिली हैं। इस चुनाव भाजपा का स्ट्राइक रेट 76% है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दावा किया है कि उसे 380 सीटों पर जीत मिली है।

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के 3 उम्मीदवारों को जीत मिली है। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन बहन नयनाबा जडेजा राजकोट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव हार गई हैं।

  • अहमदाबाद एलडीएस कॉलेज के काउंटिंग सेंटर के पास पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को थप्पड़ भी मारा।
  • भरुच के पालेज तालुका पंचायत सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को सिर्फ 1 वोट से जीत मिली।
  • भेसन सीट पर बीजेपी के पूर्व विधायक भूपतभाई भयानी की हार हुई, आम आदमी पार्टी के दिनेश रूपारेलिया ने 1700 वोटों से हराया।
  • जामनगर नगर निगम वार्ड-12 में AAP के असलम खिलजी और कांग्रेस के अल्ताफ खफी जेल में रहते हुए चुनाव जीते, दोनों पर गुजरात अधिनियम के तहत केस दर्ज है।
  • चूड़ियां बेचने वाली संशीबेन कांगशिया बहुचराजी नगरपालिका के वार्ड-4 से पार्षद बनीं।

भाजपा का सभी 15 नगर निगमों पर कब्जा

भाजपा ने राज्य के सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। राजकोट, जामनगर, अहमदाबाद, भावनगर, सूरत और मोरबी में फिर कब्जा किया है। वहीं, 9 नए नगर निगमों - आनंद, गांधीधाम, मेहसाणा, मोरबी, नडियाद, नवसारी, पोरबंदर-छाया, सुरेंद्रनगर-वधवाण और वापी में हुए पहले चुनाव में जीत दर्ज की है।

जश्न के 2 फोटोज

राजकोट में BJP के घनश्याम हेरभा, ज्योत्सना तिलाला और कांग्रेस के भार्गवीबा और आरजे आभा ने जीत का जश्न मनाया।

राजकोट में BJP के घनश्याम हेरभा, ज्योत्सना तिलाला और कांग्रेस के भार्गवीबा और आरजे आभा ने जीत का जश्न मनाया।

सूरत के वार्ड-18 में मतगणना के बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

सूरत के वार्ड-18 में मतगणना के बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

4 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने वोट किया

राज्य के 15 नगर निगम, 84 नगरपालिका, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायत के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इनमें 4 करोड़ 18 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने वोट डाले थे। 15 नगर निगमों में 55.1% मतदान हुआ। नगरपालिकाओं में 65.53%, जिला पंचायतों में 66.64% और तालुका पंचायतों में 67.26% वोटिंग दर्ज की गई थी।

पिछले चुनाव में बीजेपी ने 8,470 में से 6,236 सीटें जीती थीं

2021 के स्थानीय चुनाव में BJP ने शानदार जीत हासिल की थी। पार्टी नगरपालिकाओं की 8,470 सीट में से 6,236 सीट जीती थीं। BJP ने तब सभी छह नगर निगमों के अलावा 81 नगरपालिकाओं, 32 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों पर अपना दबदबा बनाए रखा था।

अहमदाबाद में ओवैसी की पार्टी AIMIM के 7 पार्षद चुने गए थे। आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात की राजनीति में तीसरी ताकत के रूप में एंट्री की थी। सूरत नगर निगम में आप ने 120 में से 27 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था। AAP इस बार 5,000 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

2015 के चुनावों में भाजपा कुल 31 में से भाजपा केवल 8 जिला पंचायतों में ही जीत हासिल कर सकी थी। वहीं कांग्रेस ने 23 जिला पंचायतों में जीत दर्ज की थी।