Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
21 अप्रैल 2026
Epaper

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने नरेंद्र मोदी को झूठों के सरदार कहा, तो असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- बंगाल किसी के बाप की जागीर नहीं, जो कोई भी मस्जिद बना दे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने नरेंद्र मोदी को झूठों के सरदार कहा, तो असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- बंगाल किसी के बाप की जागीर नहीं, जो कोई भी मस्जिद बना दे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने नरेंद्र मोदी को झूठों के सरदार कहा, तो असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- बंगाल किसी के बाप की जागीर नहीं, जो कोई भी मस्जिद बना दे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बंगाल के कूचबिहार में कहा कि नरेंद्र मोदी 'झूठों के सरदार' हैं। वह चुनाव जीतने के लिए झूठ बोलते हैं।

खड़गे ने कहा- अगर सरकार महिला आरक्षण लागू करना चाहती तो वह ऑल-पार्टी मीटिंग बुलाए और सबसे पूछे कि इसे कैसे लागू करें? लेकिन मोदी सरकार ने पार्लियामेंट का सेशन बुलाया ताकि दिखा सके कि उसे महिला आरक्षण की परवाह है। सच तो यह है कि मोदी के खाने और दिखाने के अलग-अलग दांत हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बंगाल के ही मेदिनीपुर में कहा- आज बंगाल में कोई हुमायूं कबीर बोलता है कि यहां बाबरी मस्जिद बनाऊंगा। अरे तुम्हारा बाप की जगह है क्या।

उन्होंने कहा- अरे ये पश्चिम बंगाल रबींद्रनाथ टैगोर की जमीन है। बाबर की जमीन नहीं है। लेकिन ममता दीदी के कारण कोई लफंगा भी आकर बोल सकता है कि बाबर की मस्जिद बनाऊंगा। असम में ये बोलकर देखो। तुरंत थाने जाना पड़ेगा।

चुनाव से जुड़े 5 अपडेट्स…

  • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मुर्शिदाबाद में और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पूर्वी मिदनापुर में रोड शो किया।
  • यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में कहा कि इस साल ममता की खेला राजनीति का अंत होगा।
  • तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के चीफ विजय ने पोन्नेरी में रोड शो के दौरान नए शादीशुदा जोड़े को आशीर्वाद दिया।
  • आंध्र के CM चंद्रबाबू नायडू ने कोयंबटूर में कहा कि DMK-कांग्रेस डिलिमिटेशन पर दक्षिण को गुमराह कर रहे हैं।
  • ममता बनर्जी ने झारग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी के ‘झालमुड़ी’ खरीदने को ड्रामा बताया।

ममता बोलीं- मोदी ने प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वे चुनाव प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी, रेल और प्लेन जैसी सुविधाओं का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को परेशान किया जा रहा है। कल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर 40 मिनट तक रोका गया।

महंगाई और बिल पर धोखा: चुनाव के बाद गैस के दाम बढ़ने की चेतावनी दी और दावा किया कि महिला आरक्षण बिल के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है।

BJP को बताया 'गुंडों का गैंग': पुराने अपराधी और CPM के लोग अब BJP में शामिल होकर नेता बन गए हैं। पुलिस पर भी केंद्र का नियंत्रण होने का दावा किया।

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी: चुनाव से पहले दिल्ली के इशारे पर TMC कार्यकर्ताओं को बेवजह गिरफ्तार किया जा रहा है।

राहुल गांधी बोले- BJP ने बिहार में नीतीश कुमार को हटाकर अपना CM बनाया

बिहार में नीतीश कुमार को हटाकर वहां भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री बना दिया। नीतीश कुमार ने एक शब्द भी नहीं कहा और चुपचाप राज्यसभा चले गए क्योंकि वे कम्प्रोमाइज्ड हैं। BJP तमिलनाडु में भी कठपुतली CM और रिमोट से चलने वाली सरकार चाहती है। इंडी अलायंस ऐसा कभी नहीं होने देगा।

 

विजय के हलफनामों में संपत्ति में 100 करोड़ का अंतर, EC-IT को नोटिस

मद्रास हाई कोर्ट ने TVK चीफ विजय के चुनावी हलफनामों में कथित गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग और आयकर विभाग को नोटिस जारी किया है। याचिका में आरोप है कि अलग-अलग सीटों के हलफनामों में संपत्ति के आंकड़ों में करीब 100 करोड़ रुपए का बड़ा अंतर है।

कोर्ट ने शुरुआती तौर पर इसे अनियमितता बताया और सभी पक्षों से जवाब मांगा है। मामला तब उठा जब एक हलफनामे में संपत्ति 224 करोड़ और दूसरे में 105 करोड़ बताई गई, जिससे 100 करोड़ से ज्यादा का अंतर सामने आया।