Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
27 मई 2026
Epaper

ईरान ने किया दावा- हमने अमेरिका का एमक्यू-9 रीपर ड्रोन गिराया

ईरान ने किया दावा- हमने अमेरिका का एमक्यू-9 रीपर ड्रोन गिराया
ईरान ने किया दावा- हमने अमेरिका का एमक्यू-9 रीपर ड्रोन गिराया

फिर से युद्ध की आहट: अमेरिका ने दक्षिणी ईरान में कई ठिकानों पर रातभर हमले किए

तेहरान। अमेरिका का होर्मुज के पास ईरानी बोट्स पर हमला, मिसाइल साइट को भी निशाना बनाया। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी एमक्यू-9 बी ड्रोन को मार गिराया है और ईरानी हवाई क्षेत्र में घुसे एक लड़ाकू विमान पर भी फायरिंग की है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स यानी आईआरजीसी ने कहा कि ईरानी फोर्स ने एक आरक्यू-4 ड्रोन और घुसपैठ करने वाले एफ-35 लड़ाकू विमान पर कार्रवाई की।
आईआरजीसी ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका युद्धविराम का उल्लंघन करता है तो ईरान को जवाबी कार्रवाई करने का हक है। इस बीच ईरान के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई ने भी बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया की ताकतें अब अमेरिकी सैन्य ठिकानों के लिए ढाल नहीं बनेंगी और अमेरिका के पास इस क्षेत्र में अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं रहेगा।
इससे पहले अमेरिका ने दक्षिणी ईरान में रातभर कई ठिकानों पर हमले किए। अमेरिकी सेना ने कहा कि उन्होंने उन नौकाओं को निशाना बनाया गया जो समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रही थीं।