Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
10 अप्रैल 2026
Epaper
ब्रेकिंग
ईरान होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों पर 1 डॉलर प्रति बैरल टोल लगाया, ईरान ने होर्मुज में बिछी माइंस से बचने के लिए नया मैप जारी किया, लेबनान में इजराइली हमलों से एक दिन में 254 मौतें ईरान की चेतावनी के बीच नेतन्याहू का बड़ा एलान, 'जारी रहेगा हिज्बुल्लाह पर हमला' सीजफायर पर असमंजस: ईरान ने कहा- हम ट्रिगर पर हाथ रखे रहेंगे और ईरान अपने लेबनानी भाई-बहनों को कभी नहीं छोड़ेगा, ट्रंप ने लेबनान को युद्धविराम से बाहर बताया था धुरंधर फेम सारा अर्जुन को मिली संजय लीला बंसाली की फिल्म, मधुबाला का रोल करेंगी प्ले असम, केरल, पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की वोटिंग, असम में 84.42%, केरलम में 75.01% और पुडुचेरी में 86.92% वोटिंग

सलमान खान की फिल्म में काम करेंगे राजपाल यादव, पैसों को लेकर पब्लिकली हुई राजपाल की बेइज्जती

सलमान खान की फिल्म में काम करेंगे राजपाल यादव, पैसों को लेकर पब्लिकली हुई राजपाल की बेइज्जती
सलमान खान की फिल्म में काम करेंगे राजपाल यादव, पैसों को लेकर पब्लिकली हुई राजपाल की बेइज्जती

सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' (Maatubhumi) की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में एक्टर ने निर्माता दिल राजू के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। इस अनटाइटल्ड फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली करेंगे।

इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। वहीं अपने उदार स्वभाव के लिए जाने जाने वाले सलमान ने राजपाल यादव को फिल्म में एक रोल ऑफर किया है।

पब्लिकली हुई थी राजपाल यादव की बेइज्जती?

बता दें कि बीते दिन एक अवॉर्ड समारोह के दौरान, ज़ाकिर खान के साथ होस्टिंग कर रहे वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने यादव के फाइनेंशियल मामले पर टिप्पणी की। वीडियो वायरल होने के बाद, हर तरफ सौरभ की आलोचना होने लगी।

ऐसे में सलमान ने भी उनका समर्थन किया और एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर सिनेमा में उनके दशकों के योगदान का जिक्र किया। अब ताजा खबर के अनुसार, राजपाल को सलमान की फिल्म दिल राजू के लिए साइन किया गया है।

दिल राजू की फिल्म काम करेंगे राजपाल

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में राजपाल यादव को सलमान खान के खास साथी की भूमिका में दिखाया जाएगा। पूरी कहानी में दोनों के बीच एक स्टॉन्ग डायनेमिक बॉन्ड दिखाया जाएगा। यह सबसे महत्वपूर्ण किरदारों में से एक है और कास्टिंग योग्यता के आधार पर की गई है।

सलमान राजपाल को बहुत पसंद करते हैं और उन्हें लगता है कि वह इस भूमिका के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। इस जोड़ी ने कई कल्ट फिल्मों में एक साथ काम किया है, जिनमें पार्टनर (छोटा डॉन) और मुझसे शादी करोगे (राज पुरोहित) जैसी फिल्में शामिल हैं।