दैनिक सम्राट
अमरेली। गुजरात के गिर जंगल क्षेत्र में पिछले दो दिनों में 8 शेरों की मौत हो गई। इनमें 5 शावक शामिल हैं। शावकों में से दो की मौत संदिग्ध बाबेसिया वायरस से होने की आशंका जताई गई है। वहीं, तीन अन्य शेरों की प्राकृतिक कारणों और आपसी संघर्ष में जान गई। राज्य के वन मंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
वनमंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि गिर जंगल में किसी बड़े संक्रमण या महामारी जैसी स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि बेबेसिया वायरस से केवल दो शावकों की संदिग्ध मौतें जुड़ी हैं, बाकी तीन शावकों की मौत अन्य कारणों से हुई है। वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीमें वायरस की जांच और उसके फैलाव को रोकने में जुटी हैं। संदिग्ध शेरों की पहचान कर उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। इससे पहले 2018 में बेबेसिया वायरस से ही एक महीने के भीतर 11 शेरों की मौत हुई थी।
गुजरात में 5 शावकों समेत 8 शेरों की मौत, बेबेसिया वायरस संक्रमण का अंदेशा
गुजरात में 5 शावकों समेत 8 शेरों की मौत, बेबेसिया वायरस संक्रमण का अंदेशा